26 Apr 2024, 02:38:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रूस में कोरोना वायरस के 9284 नये मामलों की पुष्टि

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 22 2021 8:28PM | Updated Date: Mar 22 2021 8:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। रूस में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) से पिछले 24 घंटों के दौरान 9284 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 44,66,153 हो गई। इससे पहले रविवार को देश में 9299 नये मामले सामने आए थे। कोरोना वायरस प्रतिक्रिया केन्द्र ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देश के 83 क्षेत्रों से 1015 बिना लक्षण वाले मामलों सहित कुल 9284 मामलों की पुष्टि हुई है, जिससे संक्रमितों की संख्या 44,66,153 हो गयी। देश में कोरोना वायरस के मामले 0.21 फीसदी की दर पर बढ़ रहे हैं।

उपरोक्त अवधि में मॉस्को से 1586 नये मामलों की पुष्टि हुई है जो एक दिन पहले 1511 थे। रूसी राजधानी के बाद सेंट पीटर्सबर्ग में कल के 881 की मुकाबले कोरोना के 865 नये मामले पाए गए और मॉस्को क्षेत्र में रविवार को 648 नए मामलों की तुलना में आज 646 नए मामले सामने आए हैं। नेनेट्स और चुकोट्का स्वायत्त क्षेत्र से कोरोना को कोई नया मामला सामने नहीं आया है। कोरोना रिस्पांस केन्द्र की रिपोर्ट के अनुसार इसी अवधि में कोरोना संक्रमण से 361 और मरीजों की मौत होने के बाद इस महामारी के संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 95,391 हो गयी है, जबकि 7790 और मरीजों के ठीक होने से इस वायरस से निजात पाने वालों की कुल संख्या 40,77,185 हो गयी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »