28 Mar 2024, 15:38:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ट्यूनीशिया के स्वास्थ मंत्री ने कोरोना टीका लगवाया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 22 2021 2:08PM | Updated Date: Mar 22 2021 2:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काहिरा। ट्यूनीशिया के स्वास्थ्य मंत्री फौजी मेहदी ने कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से बचाव के लिए रूस का स्पूतनिक वी टीका लगवाया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार को जारी बयान के अनुसार मेहदी को एरियाना शहर में रूसी वैक्सीन की पहली खुराक का टीका लगाया गया। मेहदी ने टीका लगवाने के बाद कहा कि देश में 12,000 से अधिक लोगों का पहले से ही टीकाकरण हो चुका हैं। रविवार को 3,571 ट्यूनीशियाई लोगों को टीका लगाया गया। उन्होंने कहा कि देश में 13 मार्च को सामूहिक टीकाकरण अभियान शुरू किया गया था। ट्यूनीशिया को कोरोना वायरस टीकाकरण के लिए नौ मार्च को रूस स्पूतनिक वी वैक्सीन की पहली खेप मिली थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »