25 Apr 2024, 12:01:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

हंगरी के विदेश मंत्री ने स्पूतनिक वी वैक्सीन का टीका लगवाया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 20 2021 11:32AM | Updated Date: Mar 20 2021 11:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। हंगरी के विदेश मंत्री पीटर स्सिज्जार्तो ने रूस की स्पूतनिक वी वैक्सीन का टीका लगवाया है। स्किज्जार्तो ने शुक्रवार को अपने फेसबुक पेज पर लिखा, ‘‘ हम केवल टीके के जरिए ही कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई जीत सकते है, आज हमने मार्च में स्पूतनिक वी के टीके की डिलीवरी को लेकर रूस के उद्योग और व्यापार मंत्री डेनिस मंटुरोव के साथ एक समझौते को अंतिम रूप दे दिया है।  उन्होंने कहा,‘‘आज मैंने इस वैक्सीन का टीका लगवाया है।’’ हंगरी यूरोपीय दवाओं एजेंसी के फैसले से पहले ही स्पूतनिक वी टीके के आपतकालीन उपयोग को मंजूरी दे चुका है। हंगरी में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के संक्रमितों की संख्या पांच लाख 50 हजार के करीब है जबकि यहां 17 हजार से अधिक लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »