28 Mar 2024, 22:50:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान सम्मेलन के बेहतर परिणाम आने की उम्मीद : अमेरिका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 18 2021 1:07PM | Updated Date: Mar 18 2021 1:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका ने उम्मीद जताई है कि इस सप्ताह रूस की ओर से अफगानिस्तान पर चर्चा के लिए आयोजित किए जाने वाले सम्मेलन का परिणाम सकारात्मक होगा और अंतरराष्ट्रीय समुदाय मिलकर इस समस्या का समाधान करेगा। अमेरिकी विदेश मंत्रालय की उप प्रवक्ता जालिना पोर्टर ने बुधवार को एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी। पोर्टर ने कहा हमें इस बात की पूरी उम्मीद है कि अफगानिस्तान के मुद्दे पर चर्चा के लिए आयोजित होने वाला सम्मेलन के परिणाम बेहतर होंगे।
 
अफगानिस्तान में शांति एवं स्थिरता स्थापित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय की ओर से किए जा रहे प्रयासों का हम निश्चित रूप से स्वागत करते हैं। अफगानिस्तान पर चर्चा के लिए गुरुवार को रूस की राजधानी मास्को में एक सम्मेलन का आयोजन होगा जिसमें रूस, चीन, अमेरिका और पाकिस्तान के प्रतिनिधिमंडल हिस्सा लेंगे। इसमें अफगान सरकार और तालिबान के प्रतिनिधिमंडल भी प्रमुख रूप से हिस्सा लेंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »