29 Mar 2024, 17:26:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ईरान नहीं दे रहा परमाणु हथियारों को बढ़ावा: खमैनी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 23 2021 4:28PM | Updated Date: Feb 23 2021 4:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तेहरान। ईरान के धार्मिक नेता अयातुल्ला अली खमैनी ने कहा है कि ईरान परमाणु हथियारों को बढ़ावा नहीं दे रहा है क्योंकि यह इस्लाम धर्म के सिद्धांतों के खिलाफ है। खमैनी ने सोमवार को कहा,‘‘ हम लोगों ने परमाणु हथियारों की दौड़ में नहीं है।  इस्लाम धर्म के मूल सिद्धांतों तथा आदेशों के अनुसार आम लोगों की हत्या में इस्तेमाल होने वाले हथियार रखना वर्जित हैं। अमेरिका परमाणु हथियारों से 2.20 लाख लोगों की हत्या करने वाला देश है।
 
’’ उन्होंने अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी तथा ब्रिटेन पर अहंकारी होने और अन्यायपूर्ण बयानबाजी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा,‘‘ वे लोग इस बात को कभी नहीं बताते हैं कि उन्होंने अपने वादे को पूरा नहीं किया।’’ उल्लेखनीय है कि वर्ष 2018 में अमेरिका के ईरान के साथ हुए परमाणु समझौते के बाद से ईरान पूर्व निर्धारित सीमा से अधिक यूरेनियम का उत्पादन कर रहा है, जिसके कारण कई देशों ने उस पर पाबंदी लगा दी है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »