25 Apr 2024, 06:23:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

गुटेरेस ने किया अमेरिका की पेरिस समझौते में वापसी और WHO से दोबारा जुड़ने का स्वागत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 12 2021 4:46PM | Updated Date: Feb 12 2021 4:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने अमेरिका के पेरिस जलवायु समझौते में लौटने के साथ-साथ विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) और संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के साथ फिर से जुड़ने के फैसले पर संतोष व्यक्त किया है। गुटेरेस ने अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के साथ फोन पर बातचीत कर अमेरिका के इन फैसलों का स्वागत किया।
 
संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता ने गुरुवार को देर शाम एक बयान में कहा - महासचिव ने महत्वपूर्ण वैश्विक चुनौतियों, खासतौर पर कोरोना वायरस महामारी, जलवायु आपातकाल, शांति, सुरक्षा संकट और मानवाधिकारों के लिए बढ़ते खतरों के मद्देनजर बहुपक्षीय प्रतिक्रियाओं में अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र के बीच महत्वपूर्ण और मजबूत भागीदारी की प्रशंसा की। महासचिव ने पेरिस समझौते, विश्व स्वास्थ्य संगठन और संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के साथ फिर से जुड़ने के लिए अमेरिका का स्वागत किया। 
 
अमेरिका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि श्री गुटेरेस और ब्लिंकन ने गुरुवार को फोन पर सीरिया में राजनीतिक प्रक्रिया के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करने के साथ-साथ कोरोना महामारी से लड़ने के संयुक्त प्रयासों पर चर्चा के लिए बातचीत की। उन्होंने इस दौरान यमन में मौजूदा स्थिति पर भी चर्चा की।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »