29 Mar 2024, 00:51:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन में 58 हजार से अधिक नकली वैक्सीन का भंडाफोड़

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 11 2021 12:21AM | Updated Date: Feb 11 2021 12:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। चीन में 58 हजार से अधिक नकली कोरोना वैक्सीन के उत्पादन और वितरण के कई मामलों का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। चीन के प्रॉसीक्यूटर जनरल कार्यालय की ओर से बुधवार को जारी वक्तव्य में यह जानकारी दी। वक्तव्य के मुताबिक कोंग नाम से पहचान किये गये संदिग्धों का एक समूह नकली वैक्सीन का उत्पादन कर इसकी तस्करी में संलिप्त रहा है।

इस समूह ने नकली वैक्सीन की 600 डोज पिछले वर्ष 11 नवम्बर को हांगकांग भेजा थी और दूसरे दिन इसे अज्ञात खाड़ी स्थानों के लिए भेज दिया गया। इसी प्रकार नकली वैक्सीन के 1200 डोज की दूसरी खेप भी 12 नवंबर को हांगकांग भेजी गयी थी, लेकिन कुछ लोगों के पकड़ में आ जाने के कारण दो सप्ताह बाद वैक्सीन की इस खेप को नष्ट कर दिया गया। वक्तव्य के मुताबिक चीन पुलिस ने नकली वैक्सीन से संबंधित 21 मामलों में अब तक करीब 70 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »