25 Apr 2024, 04:45:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रूस, तुर्की ने कोविड वैक्सीन स्पूतनिक वी के संयुक्त उत्पादन पर बात की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 8 2021 5:40PM | Updated Date: Feb 8 2021 5:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अंकारा। रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोश (आरडीआईएफ) ने तुर्की के साथ कोरोना वायरस टीका स्पूतनिक वी के संयुक्त उत्पादन पर विचार विमर्श किया है। अंकारा में रूसी राजदूत एलेक्सी येर्खोव ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जनवरी के अंत में आरडीआईएफ ने तुर्की में रूसी वैक्सीन का उत्पादन करने के लिए प्रमुख तुर्की फार्मास्यूटिकल्स कंपनी के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिसमें अंतर्राष्ट्रीय बाजार में स्पूतनिक वी वैक्सीन को बढ़ावा देना है और तकनीकियों को हस्तांतरण करना है।
 
इससे तुर्की प्रति वर्ष स्पूतनिक वी वैक्सीन लाखों खुराक का उत्पादन कर सकता है। इससे पहले फरवरी में, पीयर-रिव्यूड मेडिकल जर्नल द लैंसेट ने स्पूतनिक वी टीके के तीसरे चरण के परीक्षण से एक अंतरिम विश्लेषण प्रकाशित किया था, जिसमें दर्शाया गया था कि कोविड-19 संक्रमितों के खिलाफ यह वैक्सीन 91.6 फीसदी प्रभावी है। अभी परीक्षण पूरा नहीं हुआ है लेकिन बेलारूस, सर्बिया, अर्जेंटीन, बोलविया, मैक्सिको, निकारागुआ, अल्जीरिया, फिलिस्तीन, वेनेजुएला, पैरागुए, तुर्कमेनिस्तान, हंगरी, संयुक्त अरब अमीरात, ईरान, गुयाना, ट्यूनेशिया और आर्मेनिया सहित कई देशों ने इस वैक्सीन के उपयोग की मंजूरी दे दी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »