28 Mar 2024, 23:26:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

विश्व में कोरोना से 23.17 लाख से अधिक की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 8 2021 2:34PM | Updated Date: Feb 8 2021 2:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन/रियो डि जेनेरो/नयी दिल्ली। विश्व में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है और अभी तक इस महामारी से 23.17 लाख से अधिक लोग काल के गाल में समा चुके हैं एवं 10.61 करोड़ से अधिक लोग इससे प्रभावित हुये है। विश्व में अब तक 5.91 करोड़ से अधिक लोग कोरोना को मात दे चुके है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक विश्व के 192 देशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10 करोड़ 61 लाख 61 हजार 687 हो गई है तथा 23 लाख 17 हजार 211 मरीजों की मौत हो चुकी है।
 
कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में संक्रमितों की संख्या 2.70 करोड़ से अधिक हो गयी है, जबकि करीब 463,470 लाख मरीजों की मौत चुकी है। भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर एक करोड़ आठ लाख 38 हजार से अधिक हो गया है और कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या एक करोड़ पांच लाख 34 हजार 505 हो गयी है। वहीं सक्रिय मामले घटकर 1,48,609 रह गये।  इस महामारी से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर एक लाख 55 हजार 80 हो गया। 
 
ब्राजील में कोरोना वायरस से 94.24 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए है और इस महामारी से करीब 231,534 मरीजों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन में कोरोना संक्रमितों की संख्या 39.57 लाख के पार पहुंच गयी है और 112,681 लोगों की मौत हुई है। रूस में कोरोना से संक्रमितों की संख्या 39.23 लाख के पार पहुंच गयी है, जबकि 75,430 लोगों की मौत हो गई है। फ्रांस में कोरोना संक्रमित की संख्या करीब 33.96 लाख पहुंच गयी है और 79,111 मरीजों की मौत हो चुकी है। स्पेन में इस महामारी से अब तक 29.41 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 61,386 लोगों की मौत हो चुकी है। 
 
इटली में अब तक संक्रमितों की संख्या करीब 26.36 लाख पार हो गयी है और 91,273 लोगों की मौत हो चुकी है। तुर्की में कोविड-19 से अब तक 25.31 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 26,797 लोग काल के गाल में समा गए हैं। जर्मनी में इस वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है और संक्रमितों की कुल संख्या 22.91 लाख के ज्यादा हो गयी है तथा 61,708 लोगों की मौत हो चुकी है। कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक 21.57 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 55,993 लोगों ने जान गंवाई है।
 
अर्जेंटीना में कोविड-19 से 19.80 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 49,171 लोगों की मौत हो चुकी है। मेक्सिको में कोरोना से 19.32 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 166,200 लोगों की मौत हो चुकी है। पोलैंड में संक्रमण के 15.50 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं तथा 39,087 लोगों की मौत हो गई है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना संक्रमितों की संख्या 14.76 लाख के पार पहुंच गयी और 46,290 लोग काल के गाल में समा गए हैं। ईरान में इस महामारी से अब तक 14.66 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 58,469 लोगों की मौत हो गई है। यूक्रेन में 12.88 लाख से ज्यादा लोग इस वायरस से प्रभावित हुए हैं जबकि 24,828 लोगों की मौत हो चुकी है। पेरू में इस वायरस से संक्रमितों की संख्या 11.86 लाख के पार हो गयी है और 42,308 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
इंडोनेशिया में कोरोना से 11.57 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हो चुके हैं और मृतकों का आंकड़ा 31,556 तक पहुंच गया है। चेक गणराज्य ने कोरोना संक्रमित के मामले में नीदरलैंड से आगे निकल गया है और यहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 10.34 लाख से अधिक पहुंच गयी है तथा 17,235 लोगों की मौत हुई है। नीदरलैंड में कोरोना प्रभावितों की संख्या 10.19 लाख से अधिक हो गयी है तथा 14,516 लोगों की मौत हुई है। कनाडा में अब तक इस वायरस से संक्रमितों की संख्या 8.09 लाख के पार पहुंच गयी है और 20,760 लोगों की मौत हुई है। पुर्तगाल में इस महामारी से 7.65 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 14,158 लोगों की जान जा चुकी है।
 
चिली में कोविड-19 से 7.51 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 18,974 लोगों ने जान गंवाई है। रोमानिया में कोरोना से 7.45 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 18,881 लोगों की मौत हो चुकी है। बेल्जियम में संक्रमितों की संख्या 7.25 लाख के पार पहुंच गयी है, जबकि 21,389 लोगों की मौत हो चुकी है। इजरायल में संक्रमितों की संख्या 6.92 लाख से अधिक हो गयी है, जबकि मृतकों की संख्या 5121 हो गयी है। इराक में संक्रमितों की संख्या 6.28 लाख के पार हो गई है और मृतकों का आंकड़ा 13120 तक पहुंच गया है।
 
स्वीडन में इस महामारी से 5.88 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 12,115 लोगों की मौत हो चुकी है। पाकिस्तान में कोरोना से संक्रमितों की संख्या 5.55 लाख के पार पहुंच गयी है तथा 12,026 लोगों की मौत हो चुकी है। बंगलादेश में कोरोना मरीजों की संख्या 5.38 लाख के पार पहुंच गयी हैं जबकि 8205 लोगों की मौत हो चुकी हैं।
 
फिलीपींस में 5.37 लाख से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आये हैं तथा 11,179 लोगों की मौत हो चुकी है। स्विट्जरलैंड में इस महामारी से 5.31 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 9613 लोगों की मौत हो चुकी है। मोरक्को में इस महामारी से 4.75 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 8394 लोगों की जान जा चुकी है। ऑस्ट्रिया में कोरोना से 4.23 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 8012 लोगों की मौत हुई हैं। सऊदी अरब में कोरोना से 3.70 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 6402 लोगों की मौत हो चुकी हैं। कोरोना वायरस से अब तक इक्वाडोर में 15,012, बोलीविया में 10,796,  मिस्र में 9651, जापान में 6424, ग्वाटेमाला में 5884, पानामा में 5480 तथा चीन में 4822 लोगों की मौत हो चुकी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »