19 Apr 2024, 10:20:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

एस्ट्राजेनेका टीका द. अफ्रीकी नया कोरोना स्वरूप के खिलाफ कम प्रभावी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 8 2021 12:08AM | Updated Date: Feb 8 2021 12:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जोहान्सबर्ग। एस्ट्राजेनेका और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय की ओर से विकसित कोविड-19 वैक्सीन  दक्षिण अफ्रीकी में कोरोना के नए स्वरूप के खिलाफ कम प्रभावी है। ब्रिटिश ड्रगमेकर के एक प्रवक्ता ने रविवार को यहां इस आशय का दावा किया। फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के बाद यह बयान आया है कि वैक्सीन दक्षिण अफ्रीका में कोरोना के नए स्वरूप में सुरक्षा प्रदान करने में विफल रहा है।

अखबार ने दक्षिण अफ्रीका के यूनिवर्सिटी ऑफ विटवाटरस्रैंड और यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड द्वारा किए गए एक परीक्षण के आंकड़ों का हवाला दिया है जिसके निष्कर्ष सोमवार को प्रकाशित होने वाले हैं। उन्होंने उल्लेख किया कि परीक्षण में 2,000 से अधिक मुख्य रूप से स्वस्थ और युवा प्रतिभागियों में से कोई भी ना तो अस्पताल में भर्ती हुआ या न किसी की मृत्यु हुयी। हालाँकि, निष्कर्षों की समीक्षा अभी की जानी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »