20 Apr 2024, 21:30:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ब्राजील बना रहा है कि स्पूतनिक वी वैक्सीन की 1 करोड़ खुराक खरीदने की योजना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 6 2021 12:24PM | Updated Date: Feb 6 2021 12:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जनेरियो। ब्राजील सरकार रूस की कोरोना वायरस की वैक्सीन स्पूतनिक वी की एक करोड़ खुराक खरीदने की योजना बना रही है। यह जानकारी ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय के कार्यकारी सचिव एल्सियो फ्रांको ने शुक्रवार को दी। इससे पहले स्वास्थ्य मंत्रालय ने 90 प्रतिशत से ज्यादा प्रभावकारी रूस की स्पूतनिक वी वैक्सीन को खरीदने में रूचि दिखाई थी। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से इस योजना की घोषणा राष्ट्रीय स्वास्थ्य नियामक एजेंसी द्वारा एक नए प्रोटोकॉल के अनुमोदन के बाद की गई। एजेंसी ने विदेशों में परीक्षण की गई दवाओं के आपातकालीन उपयोग के लिए मंजूरी प्रदान करने को आसान बना दिया है। फ्रांको ने कहा, ‘‘हम एक समझौते पर करेंगे और कीमत उचित होने पर वैक्सीन की एक करोड़ 10 खुराक खरीदेंगे।  राष्ट्रीय स्वास्थ्य नियामक एजेंसी द्वारा स्पूतनिक वी के आपातकालीन उपयोग को अधिकृत करने के बाद हम इसके लिए भुगतान करेंगे।’’ 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »