26 Apr 2024, 04:09:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

डोनाल्‍ड ट्रंप ने स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड से दिया इस्तीफा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 5 2021 12:02PM | Updated Date: Feb 5 2021 6:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड (टेलीविजÞन और रेडियो कलाकारों की संस्था)  से इस्तीफा दे दिया है। गिल्ड की अनुशासन समिति द्वारा गत छह जनवरी को कैपिटल हिल (संसद भवन ) में घटित घटना को लेकर ट्रम्प निष्कासित करने के लिए मतदान करने वाली थी, लेकिन इससे पहले ही उन्होंने इस्तीफा दे दिया। ट्रम्प ने स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड की अध्यक्ष गेब्रिएल कार्टेरिस को लिखे पत्र में कहा, ‘‘मैंने आपको यह पत्र  मेरी संघ की सदस्यता को समाप्त किए जाने को लेकर कथित तौर पर होने वाली सुनवाई के मद्देनजर लिखा है। मेरी इच्छा आपकी संस्था के साथ लंबे समय तक जुड़े रहने की नहीं है।’’  वहीं गिल्ड ने श्री ट्रम्प के इस्तीफे को स्वीकार करते हुए उनकी चिट्ठी का दो शब्दों में जवाब दिया और लिखा, ‘‘थैंक यू (धन्यवाद)
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »