29 Mar 2024, 05:21:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सैन्य प्रशासन ने म्यांमार के रखाइन में बहाल की इंटरनेट सेवा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 4 2021 12:26PM | Updated Date: Feb 4 2021 12:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नाएप्यीडॉ। म्यांमार में नए सैन्य प्रशासन ने रखाइन तथा चीन प्रांत में इंटरनेट सेवा बहाल कर दी है। ये दोनों प्रांत जून 2019 से इंटरनेट सेवा से वंचित थे। म्यांमार टाइम्स ने टेलीनॉर म्यांमार प्रदाता के हवाले से यह जानकारी दी है। रखाइन तथा चीन में स्थानीय विद्रोहियों द्वारा कथित तौर पर विध्वंसक ऑनलाइन गतिविधियों के कारण इंटरनेट सेवा निलंबित थी। गत वर्ष अगस्त में इन दोनों प्रांतों में आंशिक तौर पर इंटरनेट सेवा शुरू की गयी थी, लेकिन आठ शहरों में फिर से यह सेवा स्थगित कर दी गयी थी, जिसके कारण करीब 15 लाख लोग प्रभावित हो रहे थे। म्यांमार पोस्ट्स की रिपोर्ट के अनुसार दूरसंचार विभाग ने सभी संचालकों को सभी आठ शहरों में इंटरनेट सेवा बहाल करने का आदेश दिया है। इन शहरों में बुटहाइडुंग, राथेडुंग, मायाबोन, पलेतवा, पोन्नग्युन, मयौक-यू, क्युकटाव और मिनबाया शामिल हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »