18 Apr 2024, 15:39:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कुवैत ने दो सप्ताह के लिए विदेशी नागरिकों के देश में आने पर लगाई रोक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 4 2021 12:24PM | Updated Date: Feb 4 2021 12:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कुवैत सिटी। कुवैत सरकार ने कोरोना वायरस (कोविड-19) के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर विदेशी नागरिकों के देश में प्रवेश पर दो सप्ताह के लिए पाबंदी लगा दी है। कुना न्यूज एजेंसी ने बुधवार को अपनी रिपोर्ट में बताया कि प्रतिबंध रविवार से प्रभावी होगा। साथ ही सरकार ने दवा तथा किराने की दुकानों को छोड़कर रात आठ बजे से सुबह पांच बजे तक वाणिज्यिक गतिविधियों पर भी रोक लगा दी है। इसके अलावा कुवैत ने सार्वजनिक समारोहों, फिटनेस सेंटरों और सैलून के साथ-साथ खेल आयोजनों पर भी प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »