29 Mar 2024, 05:06:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

किम जोंग ने अमेरिका को बताया अपने देश का ‘प्रमुख दुश्मन’, लॉन्‍च की...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 15 2021 11:45AM | Updated Date: Jan 15 2021 11:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

प्योंगयांग। उत्तर कोरिया ने शुक्रवार को एक नए प्रकार की बैलिस्टिक मिसाइल का प्रदर्शन किया जिसे पनडुब्बी से लॉन्च किया जा सकता है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार किम जोंग-उन की मौजूदगी में आयोजित परेड में देश की कई मिसाइलें प्रदर्शित की गयी। परेड के बाद एक राजनीतिक बैठक में किम ने अमेरिका को अपने देश का ‘प्रमुख दुश्मन’ बताया। 
 
उत्तर कोरिया ने अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में जो बिडेन के शपथ ग्रहण से कुछ दिन पहले सैन्य शक्ति का प्रदर्शन किया है। उत्तर कोरिया के सरकारी मीडिया द्वारा जारी की गयी तस्वीरों में कम से कम चार बड़ी काली और सफेद मिसाइलों को ध्वज लहराती हुई भीड़ के सामने से गुजरते हुए दिखाया गया है। सरकारी मीडिया ने इसे दुनिया का सबसे शक्तिशाली हथियार बताया है।
 
विश्लेषकों ने बताया कि यह एक पुराना अनदेखा हथियार है। उत्तर कोरिया के एक विशेषज्ञ ने ट्वीट किया, ‘‘नया साल, नया पुकगुकसॉन्ग (पनडुब्बी से लॉन्च की जाने वाली बैलिस्टिक मिसाइल (एसएलबीएम) के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला उत्तर कोरियाई नाम)।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »