29 Mar 2024, 01:36:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इंडोनेशिया में करीब 60 यात्रियों को लेकर जा रहा विमान लापता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 10 2021 12:37AM | Updated Date: Jan 10 2021 12:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जकार्ता। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से शनिवार को उड़ान भरने के तुरंत बाद से विजया एयर का एक विमान लापता हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विमान में 59 यात्री सवार हैं। जकार्ता पोस्ट ने परिवहन मंत्रालय के हवाले से भी विमान के लापता होने की रिपोर्ट दी है। परिवहन मंत्रालय के प्रवक्ता आदिता इरावती के अनुसार, "जकार्ता से पोंटीअनक जा रहे विजया एयर के यात्री विमान एसजे 182 से संपर्क टूट गया है। विमान में कितने यात्री सवार थे, यह अभी स्पष्ट नहीं है।" फ्लाइट रडार 24 के अनुसार, यह विमान विमान बोइंग 737-500 श्रृंखला का है। विमान ने शनिवार अपराह्न जकार्ता के सोकार्नो-हट्टा हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। बताया जा रहा है कि उड़ान भरने के चार मिनट बाद ही विमान से संपर्क टूट गया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »