25 Apr 2024, 06:34:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन में नए कोरोना वायरस स्ट्रेन का पहला मामला सामने आया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 1 2021 3:11PM | Updated Date: Jan 1 2021 3:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दुनिया में कोरोना वायरस के कहर के साथ इसके नये स्ट्रेन ने भी अपना पैर पसारना शुरू हो गया है। अब चीन (China) में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन का पहला मामला सामने आया है। रायटर्स यह जानकारी  दी गई है। कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन ब्रिटेन में सबसे पहले सामने आया था, उसके बाद यह स्ट्रेन दुनिया के अन्य देशों में फैल रहा है। कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन मिलने के बाद वैज्ञानिकों और दुनिया के लोगों में खौफ और हड़कंप मचा हुआ है।
 
बता दें कि भारत में भी कोरोना के नए स्ट्रेन ने अपना दायरा बढ़ाना शुरू कर दिया है। कोरोना के नए स्ट्रेन के बीच दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में 38 मरीज कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। दिल्ली के बाहर से आए इन मरीजों में से 4 में कोरोना का नया स्ट्रेन पाया गया है। ये जानकारी खुद दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद जैन ने दी है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि दिल्ली में पॉजिटिविटी दर घटकर 0.8% हो गई है जो सात नवंबर को 15.26% थी। 85% से ज्यादा बेड खाली हैं। वैक्सीनेशन के लिए दिल्ली सरकार की ओर से 1000 सेंटर तैयार किए जा रहे हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद जैन ने आगे बताया कि उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, जिसके चलते अधिक यात्री नहीं पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही उन लोगों को ट्रेस और मॉनिटर कर रहे हैं जो पहले ही आ चुके हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »