29 Mar 2024, 01:11:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

टोक्यो में कोरोना की स्थिति ‘बेहद चुनौतीपूर्ण’ : गवर्नर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 31 2020 12:11AM | Updated Date: Dec 31 2020 12:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। टोक्यो के गवर्नर युरिको कोइके ने शहर में कोविड-19 की स्थिति को ‘बेहद चुनौतीपूर्ण’ बताते हुए शहरवासियों से नये साल के उत्सव के दौरान वायरस के तेज प्रसार के वर्तमान रुझानों को पलटने की कोशिश करने का आव्‍हान किया है। कोइके ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘स्थिति बेहद चुनौतीपूर्ण है। हम एक महत्वपूर्ण चरण में हैं। संक्रमण इस समय बहुत तेजी से फैल रहा है।’’ 

गवर्नर ने शहर के निवासियों से नये साल के समारोह की अवधि का उपयोग स्थिति को पलटने के अवसर के रूप में करने का आव्‍हान किया। इससे पहले बुधवार को, विशेषज्ञ परिषद ने स्वीकार किया कि जापानी राजधानी में स्वास्थ्य प्रणाली कठिन और महत्वपूर्ण में है। विशेषज्ञों के अनुसार, यदि मौजूदा संक्रमण दर जारी रहती है तो कोरोना संक्रमितों के लिए आवंटित अस्पतालों के सभी 4,000 बेड दो सप्ताह में भर जाएंगे। टोक्यो में दिसंबर के अंत में औसतन 700-900 नये कोरोना मामले सामने आये हैं, और दैनिक पीसीआर परीक्षणों में से आठ प्रतिशत तक पॉजिटिव पाये गये हैं। राजधानी टोक्यो में अब तक कोरोना के 57,000 मामले सामने आ चुके हैं।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »