26 Apr 2024, 05:14:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अजरबैजान पर टमाटर के आयात को लेकर लगी रोक को हटाएगा रूस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 30 2020 11:20AM | Updated Date: Dec 30 2020 11:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मास्कों। रूस टमाटर के आयात को लेकर अजरबैजान पर लगाये गए प्रतिबंधों को हटाएगा और एक जनवरी से अजरबैजान के 15 उत्पादकों से टमाटर के निर्यात को मंजूरी देगा। रूस का कृषि सुरक्षा प्रहरी ने मंगलवार को कहा कि रूस एक जनवरी से अजरबैजान से टमाटर के आयात पर लगाए प्रतिबंधों को हटाएगा और अजरबैजान के 15 उत्पादक रूस को टमाटर निर्यात कर सकेंगे।  रूस ने दरअसल दस दिसंबर को अजरबैजान से टमाटर और सेब के आयात पर इसलिए प्रतिबंध लगा दिया था क्योंकि जिन जगहों पर इनकी पैदावार की जाती थी वो भूमि कीट से संक्रमित थी और इससे देश में फसल को नुकसान पहुंच सकता था। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »