28 Mar 2024, 21:31:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका ने किया हिजबुल्लाह को आतंकवादी संगठन करार देने के स्लोवेनिया के निर्णय का स्वागत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 5 2020 1:59PM | Updated Date: Dec 5 2020 2:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मास्को। अमेरिका ने लेबनान के इस्लामी संगठन हिजबुल्लाह को आतंकवादी संगठन करार देने के स्लोवेनिया सरकार के निर्णय का स्वागत किया है। विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने शुक्रवार शाम ट्विटर पर कहा, ‘‘स्लोवेनिया ने हिज्बुल्लाह को एक आतंकवादी संगठन के रूप में नामित किया है जो ईरान समर्थित आतंकवादियों के खिलाफ लड़ाई में एक महत्वपूर्ण कदम है। हम स्लोवेनिया और अन्य यूरोपीय देशों की उनकी शांति और सुरक्षा को खतरे में डालने से रोकने के लिए हिज्बुल्लाह के खिलाफ की गयी कार्रवाई की सराहना करते हैं।’’
 
हिज्बुल्लाह को 20 से अधिक देशों और अंतरराष्ट्रीय गठबंधनों द्वारा एक आतंकवादी संगठन के रूप में नामित किया गया है। यूरोपीय संघ ने अब तक केवल हिज्बुल्लाह की सैन्य शाखा को एक आतंकवादी संगठन घोषित किया है।  स्लोवेनिया ने हाल ही में हिज्बुल्लाह को एक आपराधिक और आतंकवादी संगठन घोषित किया जो शांति और सुरक्षा के लिए खतरा है। हिजबुल्लाह की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने के लिए सरकार के स्थायी समन्वय समूह की एक रिपोर्ट के बाद यह निर्णय लिया गया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »