20 Apr 2024, 17:22:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ईरान को उम्मीद, आईएईए करे परमाणु वैज्ञानिक फखरीजादेह की हत्या की निंदा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 5 2020 12:25AM | Updated Date: Dec 5 2020 12:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तेहरान। ईरान ने शुक्रवार को कहा कि उसे अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) की ओर से अपने (ईरान के) परमाणु वैज्ञानिक मोहसिन फखरीजादेह की हालिया हत्या की कड़ी निंदा किये जाने की उम्मीद है। वियना में अंतरराष्ट्रीय संगठनों में ईरान के स्थायी प्रतिनिधि काजिम गरीबाबादी ने संगठन को एक पत्र लिखकर यह उम्मीद जतायी। मेहर समाचार एजेंसी ने गरीबाबादी के पत्र के हवाले से कहा, ‘‘ ईरान को आईएईए से उम्मीद की है कि वह इस आतंकवादी कृत्य की पारदर्शी तरीके और बिना शर्त निंदा करे।’’
 
ईरान सरकार ने इजरायल को फखरीजादेह की हत्या का जिम्मेदार ठहराया है। फखरीजादेह ईरानी रक्षा मंत्रालय के अनुसंधान और नवाचार केंद्र के प्रमुख थे। गरीबाबादी ने अपने पत्र में आरोप लगाया कि इजरायल ने कई अवसरों पर परमाणु वैज्ञानिक की हत्या करने का प्रयास किया था। गौरतलब है कि फखरीजादेह की 27 नवंबर को ईरान के उत्तरी शहर अबसार्ड में गोली मारकर हत्या कर दी गयी। ईरानी अधिकारियों ने कहा है कि उन्होंने हमलावरों की पहचान कर ली है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »