20 Apr 2024, 20:46:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रूस में जल्द ही बड़े पैमाने पर होगा कोरोना टीकाकरण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 4 2020 4:42PM | Updated Date: Dec 4 2020 4:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मास्को। रूस में कोरोना वायरस वैक्सीन 'स्पूतनिक वी' की उत्पादित खुराकों की संख्या जल्द ही 20 लाख पहुंचने के साथ ही बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान शुरू किये जाने की संभावना है। रूस के उद्योग एवं व्यापार मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा,"आने वाले समय में 'स्पूतनिक वी' वैक्सीन की उत्पादित खुराक 20 लाख तक पहुंचने से देश में टीकाकरण अभियान के  जल्द शुरू होने की संभावना है।" रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सरकार से अगले हफ्ते कोरोना वायरस के खिलाफ सामूहिक टीकाकरण शुरू करने के लिए कहा है।  मास्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने घोषणा की है कि शनिवार से मॉस्को में टीकाकरण स्टेशन खुलेंगे। चिकित्सा कर्मी, समाज सेवी कार्यकर्ता और शिक्षकों को सबसे पहले वैक्सीन दी जाएगी।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »