28 Mar 2024, 23:42:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका ने चीन के कपास आयात पर लगाई रोक, ये है कारण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 3 2020 12:14PM | Updated Date: Dec 3 2020 12:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका ने चीन के झिंजियांग सरकारी संगठन से कपास के आयात पर रोक लगा दी  है। होमलैंड सुरक्षा विभाग (डीएचएस) ने बुधवार को यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा - अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी ने बुधवार को घोषणा की कि सभी अमेरिकी बंदरगाहों पर सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा (सीबीपी) के कर्मचारी, झिंजियांग उत्पादन और निर्माण कोर द्वारा आने वाले कपास और कपास उत्पादों वाले जहाजों को रोक दे। विज्ञप्ति में कहा गया है कि सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा कार्यालय ने श्रमिकों के उत्पीडन की जानकारी के आधार पर एक्सपीसीसी द्वारा बनाए गए कपास उत्पादों के आयात पर रोक लगाने का निर्देश दिया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »