23 Apr 2024, 12:41:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ब्रिटेन ने मॉडर्ना की कोरोना वैक्सीन के 20 लाख डोज हासिल किये

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 29 2020 4:23PM | Updated Date: Nov 29 2020 4:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। ब्रिटेन ने मॉडर्ना की कोरोना वायरस वैक्सीन के 20 लाख डोज हासिल कर लिये हैं। ब्रिटेन सरकार ने रविवार को यह जानकारी दी। मॉडर्ना की वैक्सीन के वसंत तक यूरोप में उपलब्ध हो जाने की संभावना है। यह नया समझौता एक जूनियर बिजनेस मंत्री नादिम जहावी को कोविड-19 वैक्सीन संबंधी जिम्मेदारी सौंपे जाने के एक दिन बाद हुआ है। प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने श्री जहावी को यह जिम्मेदारी सौंपी है। इसके साथ ही ब्रिटेन ने अब करीब 35 लाख लोगों के लिए मॉडर्ना की कोरोना वायरस वैक्सीन हासिल कर ली है। 

सरकार की तरफ से जारी बयान के अनुसार ब्रिटेन के पास कुल मिलाकर सात डेवलपर्स से कोरोना वायरस वैक्सीन के 35 करोड़ 70 लाख डोज का प्रबंध हो गया है। रिपोर्ट के अनुसार मॉडर्ना की प्रायोगिक वैक्सीन कोविड-19 संक्रमण को रोकने में 94.5 प्रतिशत तक प्रभावी है। अगर यह वैक्सीन मेडिसिन्स एंड हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स नियामक एजेंसी के मानकों को पूरा कर लेती है तो वसतं तक यह ब्रिटेन को उपलब्ध हो जाएगी। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »