20 Apr 2024, 07:47:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पोप फ्रांसिस ने की पहले अफ्रीकी अमेरिकी कार्डिनल की नियुक्ति

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 29 2020 12:09PM | Updated Date: Nov 29 2020 12:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रोम। कैथोलिक चर्च के इतिहास में पहली बार इसके शीर्ष पद पर एक अफ्रीकी अमेरिकी व्यक्ति की नियुक्त की गई है। पोप फ्रांसिस ने कैथोलिक चर्च के शीर्ष पदों पर अफ्रीकी अमेरिकी व्यक्ति विल्टन ग्रेगरी समेत 12 अन्य नये कार्डिनलों की नियुक्ति की है। 

रिपोर्ट के अनुसार वेटिकन के सेंट पीटर्स बेसिलिका में शनिवार को आयोजित समारोह में पोप फ्रांसिस ने 13 नये कार्डिनलों की नियुक्ति की और इस दौरान उन्हें अंगूठी और पारंपरिक लाल टोपी सौंपी। विल्टन ग्रेगरी कॉलेज ऑफ कार्डिनल्स के लिए नियुक्त होने वाले पहले अफ्रीकी अमेरिकी व्यक्ति बन गये हैं। वह मई 2019 से आर्कडीओसीस ऑफ वाशिंगटन के आर्कबिशप के रूप में अपनी सेवा दे रहे हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »