29 Mar 2024, 02:51:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में दाएश संगठन को फिर से पनपने नहीं देंगे: नाटो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 25 2020 12:20AM | Updated Date: Nov 25 2020 12:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ब्रसेल्स।  नाटो के महासचिव जेन्स स्टोल्टेनबर्ग ने सोमवार को कहा कि नाटो कभी भी दाएश (आईएस आतंकवादी समूह से जुड़े संगठन) को अफगानिस्तान में खुद का पुनर्निर्माण करने की अनुमति नहीं देगा। स्टोल्टेनबर्ग सोमवार को ब्रसेल्स में नाटो संसदीय विधानसभा के 66 वें वार्षिक सत्र में बोल रहे थे, जहां उन्होंने कहा  कि देश में अपनी उपस्थिति में कमी की घोषणा करने के बावजूद नाटो मिशन अफगानिस्तान में रहेगा, और वह अफगान सुरक्षा बलों को समर्थन देना जारी रखेगा।
 
स्टोल्टेनबर्ग ने कहा कि अफगानिस्तान में नाटो की भविष्य की उपस्थिति  की चर्चा फरवरी में   रक्षा मंत्रियों की अगली बैठक के दौरान की जाएगी। नाटो प्रमुख ने कहा कि अफगानिस्तान से अंतरराष्ट्रीय सैनिकों की वापसी शर्तों पर आधारित है और ‘‘हम केवल तभी छोड़ेंगे जब तालिबान समझौते के अपने पक्ष को पूरा कर लेता है।’’  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »