29 Mar 2024, 03:35:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रूस में 2021 से शुरू होगा कोरोना के टीकाकरण का अभियान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 24 2020 4:52PM | Updated Date: Nov 24 2020 4:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। रूस 2021 में बड़े पैमाने पर देश के आम लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाने की योजना बना रहा है। रूस के उप प्रधानमंत्री टाटयाना गोलीकोवा ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी। 

गोलीकोवा ने मानवाधिकार परिषद समन्वय समिति से कहा, ‘‘हमारी योजना 2021 में बड़े पैमाने पर लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाने की योजना है। मैं स्पष्ट रूप से यह कहना चाहता हूं कि रूसी संघ के कानून के मुताबिक कोरोना की वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों को बाध्य नहीं किया जायेगा और यह स्वेच्छापूर्ण होगा।’’ 

रूस के उप प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘कोरोना की वैक्सीन स्पूतनिक-5 की एक लाख 17 हजार से अधिक डोज तैयार कर उन्हें मार्केट के लिए जारी कर दिया गया है। इस वर्ष के अंत तक हमारी योजना स्पूतनिक-5 के 20 लाख डोज तैयार करने की है।’’  

गौरतलब है कि इसी वर्ष अगस्त में रूस के गैमेलिया अनुसंधान संस्थान की ओर से विकसित की गयी कोरोना की वैक्सीन  स्पूतनिक-5 का पंजीकरण किया गया था। पंजीकरण के बाद अब इसका तीसरे चरण का क्लीनिकल परीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संक्रमण के खतरे का सर्वाधिक सामना करने वाले डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों और शिक्षकों के अलावा अधिक उम्र के लोगों को कोरोना वैक्सीन के मद्देनजर प्राथमिकता दी जायेगी। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »