25 Apr 2024, 23:00:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बिडेन को सत्ता हस्तांतरण के लिए तैयार हैं ट्रम्प

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 24 2020 2:50PM | Updated Date: Nov 24 2020 2:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आखिरकार निर्वाचित राष्ट्रपति जो बिडेन को जनवरी में सत्ता हस्तांतरण के लिए सहमत हो गये है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप ने कहा सत्ता हस्तांतरण की निगरानी करने वाली संघीय एजेंसी जनरल सर्विस एडमिनिस्ट्रेशन को जरुरी कार्रवाई करनी चाहिए। 

ट्रम्प की यह टिप्पणी रविवार को मिशिगन प्रांत द्वारा आधिकारिक तौर पर बाइडन को विजेता घोषित किए जाने के बाद आई। जिसके बाद ट्रंप के व्हाइट हाऊस में बने रहने की संभावना कम हो गई है। उनके बयान का श्री बिडेन के समर्थकों ने स्वागत किया है। बिडेन 20 जनवरी को देश के 46वें राष्ट्रपति की शपथ लेंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »