29 Mar 2024, 12:10:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

विश्व में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 5.85 करोड़ के पार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 23 2020 12:21PM | Updated Date: Nov 23 2020 12:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन/रियो डि जेनेरो/नई दिल्ली। विश्व में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या लगातार तेजी से बढ़ते हुए 5.85 करोड़ के पार हो गई है और इस महामारी से अब तक 13.86 लाख से अधिक लोगों की मौत भी हो चुकी है। कोरोना संक्रमितों की संख्या के मामले में अमेरिका पहले, भारत दूसरे और ब्राजील तीसरे स्थान पर स्थान पर है। वहीं इस संक्रमण से तेजी से मुक्त होने वाले लोगों की संख्या के मामलों में भारत, ब्राजील और अमेरिका क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।  

अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार विश्व के 191 देशों में कोरोना वायरस से अब तक 5,85,63,451 लोग संक्रमित हुए हैं और 13,86,465 लोगों की मौत हुई है। कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका में अब तक 1,22,26,643 लोग संक्रमित हुए हैं और 2,56,745 मरीजों की मौत हुई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 44,059 नए मामले सामने आए और संक्रमितों की संख्या 91.39 लाख के पार पहुंच गयी तथा स्वस्थ होने वालों की संख्या 85.62 लाख से अधिक हो गयी है। इस दौरान 511 और मरीजों की मौत के साथ मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,33,738 हो गया। देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या में 2524 की वृद्धि के बाद अब सक्रिय मामले 4,43,486 हो गए है।

ब्राजील कोरोना संक्रमितों के मामले में तीसरे स्थान पर और इससे मुक्ति पाने और मृतकों के आंकड़े में दूसरे स्थान पर है। देश में कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 60.71 लाख से पार हो गयी है जबकि 1,69,183 लोगों की मौत हो चुकी हैं।

फ्रांस में 21.91 लाख से अधिक लोग इससे प्रभावित हैं और 48,807 मरीजों की मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 20.71 लाख को पार कर गई है और अब तक 35,838 लोगों की मौत हो गई है। स्पेन में इस महामारी से अब तक 15.56 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 42,619 लोगों की मौत हुई है। ब्रिटेन में अभी तक करीब 15.15 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 55,120 लोगों की मौत हो चुकी है। यूरोपीय देश इटली में 14.08 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 49,823 लोगों की मौत हुई है।

अर्जेंटीना में कोविड-19 से अब तक 13.70 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 37,002 लोगों की मौत हो चुकी है। कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक 12.48 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 35,287 लोगों ने जान गंवाई है।

मेक्सिको में कोरोना से अब तक 10.25 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 100,823 लोगों की मौत हो चुकी है। पेरू में इस वायरस से अब तक 9.48 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 35,549 लोगों की मौत हो चुकी है। जर्मनी में इस वायरस की चपेट में 9.32 लाख से अधिक लोग आ चुके हैं तथा 14,091 लोगों की मौत हुई है। पोलैंड में संक्रमण के 8.61 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं तथा 13,618 लोगों की मौत हो गई है। ईरान में इस महामारी से अब तक 8.54 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 44,802 लोगों की मौत हो गई है।

दक्षिण अफ्रीका में 7.67 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 20,903 लोग काल के गाल में समा गए हैं। यूक्रेन में संक्रमितों की संख्या 6.42 से अधिक हो गई है तथा 11,292 लोगों की मौत हो चुकी है।

बेल्जियम में कोरोना से 5.56 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 15,522 लोगों की मौत हो चुकी है। चिली में कोरोना से 5.40 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 15,069 लोगों की मौत हुई है। इराक में संक्रमितों की संख्या 5.35 लाख से अधिक और मृतकों का आंकड़ा 11,958 तक पहुंच गया है। इंडोनेशिया में संक्रमितों की संख्या 4.97लाख से अधिक हो गयी है और मृतकों का आंकड़ा 15,884 तक पहुंच गया है। चेक गणराज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 4.92 लाख से अधिक हो गई है और मृतकों का आंकड़ा 7,191 तक पहुंच गया है। नीदरलैंड में कोरोना से 4.92 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 8,967 लोगों की मौत हुई है। बंगलादेश में संक्रमितों की संख्या 4.47 लाख से अधिक हो गई है और 6,388 लोगों की मौत हो चुकी है।

तुर्की में कोरोना से अब तक 4.46 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 12,358 लोगों की मौत हुई है। फिलीपींस में इस महामारी से अब तक करीब 4.18 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 8,123 लोगों की मौत हो चुकी है। रोमानिया में कोरोना वायरस से 4.18 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुये हैं और 10,047 लोगों की मौत हुई है।

पाकिस्तान में कोरोना से अब तक करीब 3.74 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 7,662 लोगों की मौत हो चुकी है। सऊदी अरब में भी अब तक कोरोना से 3.55 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं जबकि 5,780 लोगों की मौत हो चुकी हैं। कनाडा ने कोरोना के मामले में इजरायल को पीछे छोड़ दिया है और यहां संक्रमितों की संख्या 3.33 लाख से अधिक हो गई जबकि अब तक 11,502 लोगों की मौत भी हुई है। इजरायल में इस महामारी से अब तक लगभग 3.28 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 2,799 लोगों की जान जा चुकी है। कोरोना वायरस से इक्वाडोर में 13,201, बोलीविया में 8,907, मिस्र में 6,548, स्वीडन में 6,406, चीन में 4,742, ग्वाटेमाला में 4,076, पनामा में 2,957 और होंडुरास में 2,857 लोगों की मौत हो चुकी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »