29 Mar 2024, 00:44:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने कोरोना पर काबू पाने के लिए नए प्रतिबंध लगाए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 21 2020 11:19AM | Updated Date: Nov 21 2020 11:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने पेंटागन में कोरोना वायरस का प्रकोप रोकने के लिए नए प्रतिबंध लागू किए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक नए प्रतिबंध गुरुवार से ही प्रभावी हो गए हैं जिसके अनुसार पेंटागन में अधिकतम कर्मचारियों की संख्या 80 फीसदी से घटाकर 60 फीसदी कर दी गयी है। कोरोना का प्रभाव होने के बाद से ही हालांकि यहां कर्मचारियों की संख्या 50 फीसदी से ज्यादा नहीं रही है। रिपोर्ट के मुताबिक रक्षा मंत्रालय की इमारत पेंटागन में घुसते समय कर्मचारियों के तापमान को दो बार मापा जाएगा। यहां के कर्मचारियों को घर से काम करने की छूट दी गयी है और वे जरुरत के अनुसार बीमारी की छुट्टी भी ले सकते हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »