23 Apr 2024, 22:19:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

78 साल के हुए जो बाइडन, अमेरिका के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति होंगे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 20 2020 3:44PM | Updated Date: Nov 20 2020 3:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन शुक्रवार को 78 वर्ष के हो गए। दो महीने बाद वह अमेरिका की बागडोर ऐसे समय संभालेंगे जब उनके समक्ष देश में सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट, बेरोजगारी और नस्लीय अन्याय पर लगाम लगाने की चुनौती होगी। बाइडन को इन मुद्दों से निपटने के साथ ही अमेरिकियों को यह दिखाना भी होगा कि उम्र केवल एक संख्या है और वह पद की जिम्मेदारियों को निभाने में पूरी तरह से सक्षम हैं। बाइडन देश के इतिहास में सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेंगे। इससे पहले सबसे अधिक उम्र के राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन थे। उन्होंने 1989 में जब राष्ट्रपति पद छोड़ था तो उनकी आयु 77 वर्ष और 349 दिन थी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »