29 Mar 2024, 20:44:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

आतंकवादियों ने सीरिया के इडलिब क्षेत्र में 27 बार गोले दागे हैं : रूस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 18 2020 12:07PM | Updated Date: Nov 18 2020 12:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मास्को। रूस के रक्षा मंत्रालय के सीरिया में विपक्षी पक्षों से बातचीत के लिए स्थापित केंद्र के उप प्रमुख रियर एडमिरल अलेक्जेंडर ग्रीनकविच ने कहा है कि आतंकवादी समूह जभात इल नुसरस ने हाल के दिन में सीरिया के इडलिब क्षेत्र में 27 बार गोले दागे हैं।

ग्रीनकविच ने कहा, "जभात अस नुसरत के द्वारा 27 हमले किये गये हैं, जिनमें इदलिब (14), अलेप्पो (2) , लटाकिया (7) तथा हमा (4) हमले शामिल हैं।" उन्होंने बताया कि रूस की सेना ने अलेप्पो, रक्का तथा अल हसकाह में गश्ती की है। उन्होंने बताया कि तुर्की द्वारा नियंत्रित अवैध सशस्त्र इकाइयों की ओर से पिछले दिनों कोई गोलाबारी नहीं की गई है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »