29 Mar 2024, 02:54:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

विश्व में कोरोना वायरस महामारी से 12.92 से अधिक लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 13 2020 1:23PM | Updated Date: Nov 13 2020 1:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रियो डि जेनेरो/नई दिल्ली। विश्व में कोरोना वायरस महामारी से संक्रमितों की संख्या 5.26 करोड़ के पार पहुंच गयी है, जबकि इसके संक्रमण से 12.92 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

 अमेरिका, भारत और ब्राजील में कोरोना से मरने वालों को आंकड़ा औसतन 41.36 फीसदी है।इस महामारी से संक्रमित और मृतकों के मामले पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर अमेरिका, भारत और ब्राजील है। वहीं इससे मुक्त होने वाले लोगों के मामलों में भारत, ब्राजील और अमेरिका क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।

अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियंिरग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार विश्व के 190 देशों में कोरोना वायरस से अब तक 5.26 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और करीब 3.41 करोड़ लोग इस वायरस से मुक्त हुए हैं, जबकि 12,92,228 लोग जान गंवा चुके है। कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका में जहां इस महामारी से प्रभावितों और मृतकों के मामले में यह पहले स्थान पर है। वहीं कोरोना मुक्ति पाने वाले लोगों के मामले में तीसरे स्थान पर है। देश में अब तक 1,05,43,486 लोग संक्रमित हुए हैं और 40,51,256 लोग कोरोना मुक्त हुए है तथा 2,42,022 मरीजों की मौत हुयी है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 44,878 नए मामले सामने आए और संक्रमितों की संख्या करीब 87.29 लाख तक पहुंच गयी और स्वस्थ होने वालों की संख्या 81.15 लाख से अधिक हो गयी है, जबकि 547 और मरीजों की मौत के साथ मृतकों का आंकड़ा 1,28,688 हो गया। देश में कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या में 4,747 कमी आने के बाद यह संख्या घटकर 4,84,547 रह गयी है।

ब्राजील कोरोना संक्रमितों के मामले में तीसरे स्थान पर और इससे मुक्ति पाने और मृतकों के आंकड़े में दूसरे स्थान पर है। देश में कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 57.81 लाख से पार हो गयी है और अब तक करीब 52.54 लाख से अधिक लोग स्वस्थ हुए हैं, जबकि 1,64,281 काल के गाल में समा गए हैं।

फ्रांस में अब तक 19.15 लाख से अधिक लोग इससे प्रभावित हुए है और 42,599 मरीजों की मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 18.43 लाख से अधिक हो गई हैं और अब तक 31,755 लोगों की मौत हो गई है। स्पेन में इस महामारी से अब तक करीब 14.37 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 42,599 लोगों की मौत हुई है। ब्रिटेन  संक्रमितों के मामले में अर्जेंटीना से आगे निकल गया है  और यहा कोरोना से अभी तक करीब 12.93 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 51,020 लोगों की मौत हो चुकी है। 

अर्जेंटीना में कोविड-19 से अब तक करीब 12.84 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 34,782 लोगों की मौत हो चुकी है। कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक 11.74 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 33,491 लोगों ने जान गंवाई है।

यूरोपीय देश इटली में 10.66 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 43,589 लोगों की मौत हुई है। मेक्सिको में कोरोना से अब तक लगभग 9.91 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 97,056 लोगों की मौत हो चुकी है। मेक्सिको मृतकों के मामले में चौथे स्थान पर है।

पेरू में इस वायरस से अब तक 9.28 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 35,031 लोगों की मौत हो चुकी है। जर्मनी ने संक्रमितों के मामले में दक्षिण अफ्रीका को पीछे छोड़ दिया है। इस वायरस की चपेट में 7.62 लाख लोग आ चुके हैं तथा 12,216 लोगों की मौत हुई है। दक्षिण अफ्रीका में 7.44 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 20,076 लोग काल के गाल में समा गए हैं।

ईरान में इस महामारी से अबतक 7.26 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 40,121 लोगों की मौत हो गई है। पोलैंड में संक्रमण के 6.41 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं तथा 9,080 लोगों की मौत हो गई है। चिली में कोरोना से 5.26 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 14,699 लोगों की मौत हुई है।

बेल्जियम संक्रमितों के मामलें में यूक्रेन और इराक से भी आगे निकल गया है।  यहां कोरोना से 5.20 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं। वहीं 13,891 लोगों की मौत हो चुकी है। यूक्रेन में संक्रमितों की संख्या 5.15 लाख से अधिक है तथा 9,422 लोगों की मौत हो चुकी है। इंडोनेशिया में संक्रमितों की संख्या 4.52 लाख हो गयी है और मृतकों का आंकड़ा 14,933 तक पहुंच गई है। चेक गणराज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 4.46 लाख के पार हो गई है और मृतकों का आंकड़ा 5,755 तक पहुंच गया है। नीदरलैंड में कोरोना से 4.37 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 8,375 लोगों की मौत हुई है। बंगलादेश में संक्रमितों की संख्या 4.27 लाख से अधिक हो गई है और 6,140 लोगों की मौत हो चुकी है।

तुर्की ने कोरोना संक्रमितों के मामले में फिलीपींस को पीछे छोड़ दिया है। तुर्की में कोरोना से अब तक करीब 4.05 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 11,233 लोगों की मौत हुई है। फिलीपींस में इस महामारी से अब तक करीब 4.03 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 7,721 लोगों की मौत हो चुकी है। सऊदी अरब में भी अब तक कोरोना से 3.52 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं जबकि 5,605 लोगों की मौत हो चुकी हैं।

पाकिस्तान में कोरोना से अब तक करीब 3.52 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 7,092 लोगों की मौत हो चुकी है। इजरायल में इस महामारी से अब तक लगभग 3.22 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 2,706 लोगों की जान जा चुकी है। कोरोना वायरस से इक्वाडोर में 12,946, कनाडा में 10,828, बोलीविया में 8,825, रोमानिया में 8,510, मिस्र में 6,417, स्वीडन में 6,122, चीन में 4,742, ग्वाटेमाला में 3,858, पनामा में 2,830 और होंडुरास में 2,804 लोगों की मौत हो चुकी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »