19 Apr 2024, 02:59:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका में कोरोना मामलों का दैनिक औसत 1 लाख के करीब पहुंचा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 10 2020 12:08AM | Updated Date: Nov 10 2020 12:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) ने कहा है कि देश में कोविड-19 मामलों का अब तक का सबसे बड़ा दैनिक औसत 1 लाख के करीब पहुंच गया है। देश में महामारी शुरू होने के बाद यह दैनिक औसत मामलों की संख्या का एक नया रिकॉर्ड है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, सीडीसी आंकड़ों के मुताबिक 7 दिनों के औसत मामलों की संख्या 99,320 और मौतों की संख्या 938 रही है। इतना ही नहीं शुक्रवार को देश में 1,32,830 नए मामले दर्ज हुए, जो दुनिया में अब तक किसी भी देश में दर्ज हुई सबसे बड़ी दैनिक संख्या है।
 
द कोविड ट्रैकिंग प्रोजेक्ट के अनुसार, शनिवार को लगातार चौथे दिन देश ने अपने नए मामलों की संख्या का रिकॉर्ड तोड़ा। पिछले सप्ताह कुल 7,15,000 मामले सामने आए थे, जिसका मतलब है कि संयुक्त राज्य में हर 462 लोगों में से एक का पिछले सप्ताह कोविड परीक्षण पॉजिटिव आया।
 
कोविड ट्रैकिंग प्रोजेक्ट ने ट्वीट किया, "सभी क्षेत्रों में अस्पताल में भर्ती होने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है, और यह वसंत और गर्मियों के मौसम की कुल संख्या के करीब है।" अभी कोविड के 56 हजार रोगी अमेरिकी अस्पतालों में भर्ती हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »