29 Mar 2024, 21:28:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों को पलटेंगे बिडेन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 9 2020 12:25AM | Updated Date: Nov 9 2020 12:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित जो बिडेन पिछले चार वर्षों में निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों में से कुछ को बदलने के लिए कार्यालय के पहले दिनों में कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर करेंगे। वाशिंगटन पोस्ट और टीवी चैनल एबीसी और एनबीसी ने बिडेन की योजनाओं से परिचित सूत्रों के हवाले से कहा कि वह राष्ट्रपति ट्रंप की कुछ नीतियों को पलटने के लिए कार्यभार संभालने के बाद कार्यकारी आदेशों की झड़ी लगाने पर चर्चा कर रहे हैं।
 
पेरिस जलवायु समझौते और विश्व स्वास्थ्य संगठन में फिर से शामिल होने और यात्रा प्रतिबंध को रद्द करने के बारे में  भी चर्चायें हुईं हैं। सूत्रों के अनुसार, बिडेन के एजेंडे को लागू करने के लिए कार्यकारी आदेश जारी करना केवल एक जरिया है और उनकी प्राथमिकता कांग्रेस के साथ काम करने की होगी।
 
बिडेन आधिकारिक रूप से सोमवार को अपने कार्यकाल का शुभारंभ करेंगे और अपने कोरोनो वायरस टास्क फोर्स को भी एक नाम देंगे, जिसका उन्होंने अपने स्वीकृति भाषण में उल्लेख किया है। बिडेन ने शनिवार रात कहा,‘‘हमारे काम की शुरुआत कोविड के नियंत्रण में होने से होती है। सोमवार को मैं प्रमुख वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों के एक समूह का नाम संक्रमण सलाहकार के रूप में बिडेन-हैरिस कोविड योजना लेने में मदद करने और इसे एक एक्शन ब्लूप्रिंट में बदलने में मदद करूँगा, जो जनवरी 2021 को शुरू होगा।’’ संजय जितेन्द्र 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »