20 Apr 2024, 01:01:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन ने एक साथ किया 13 उपग्रहों का सफल प्रक्षेपण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 6 2020 2:10PM | Updated Date: Nov 6 2020 2:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। चीन ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में शुक्रवार को एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एक साथ 13 उपग्रहों का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया। चीन के शांझी प्रांत के ताइयुआन उपग्रह प्रक्षेपण केन्द्र से सुबह 11 बजकर 19 मिनट पर लांग मार्च-6 रॉकेट के जरिये यह प्रक्षेपण किया गया। इसमें 10 व्यावसायिक रिमोट सेसिंग उपग्रह भी शामिल हैं जिसे अर्जेंटीना की कंपनी सेटेलॉजिक ने विकसित किया है। 

सेटेलॉजिक कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एमिलियानो कार्गीमान ने एक ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। कार्गीमन ने ट्वीट किया, ‘‘इस सफल प्रक्षेपण के बाद हम सभी 10 उपग्रहों के साथ संपर्क में आ चुके हैं और हमें इस संबंध में पर्याप्त जानकारी मिली है। सभी उपग्रह पूर्ण रूप से और बेहतर तरीके से काम कर रहे हैं।’’  मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लांग मार्च रॉकेट श्रेणी का यह 351वां प्रक्षेपण था। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »