24 Apr 2024, 18:47:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रूस में कोरोना संक्रमण के 19,404 नये मामले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 5 2020 3:07PM | Updated Date: Nov 5 2020 3:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। रूस में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के 19,404 नये मामले सामने आने के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 17,12,858 हो गयी है। रूस के कोरोना वायरस प्रतिक्रिया केन्द्र ने गुरुवार को बताया कि रूस के 85 क्षेत्रों में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 19,404 नये मामले दर्ज किये गये जिनमें से अधिकतर लोगों में कोरोना वायरस का कोई भी लक्षण सामने नहीं आया है। इससे पहले बुधवार को रूस में कोरोना के 19,768 नये मामले सामने आये थे। रूस में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 से 292 लोगों की मौत होने से इस महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या 29 हजार को पार कर 29,577 हो गयी है।
 
रूस में अब तक 12.50 लाख से अधिक लोग कोरोना संक्रमण को मात दे चुके हैं। इन नये मामलों के सामने आने के बाद देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या अब 17,12,858 हो गयी है। राजधानी मॉस्को में सर्वाधिक 5,255 नये मामले सामने आये हैं। इसके बाद सेंट पीटर्सबर्ग में 1093 और मॉस्को क्षेत्र में 588 कोरोना संक्रमण के सर्वाधिक नये मामले सामने आये हैं। रूस समेत अन्य यूरोपीय देशों में पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण के नये मामलों में वृद्धि हो रही है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »