18 Apr 2024, 14:47:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान: काबुल विश्वविद्यालय पर हमला, 19 लोगों की मौत, 22 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 3 2020 12:27AM | Updated Date: Nov 3 2020 12:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी स्थित काबुल विश्वविद्यालय पर सोमवार को हमला हुआ जिसमें  कम से कम 19 लोगों की मौत हो गयी तथा 22 अन्य घायल हो गये। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता तारिक आरियन ने कहा कि इस हमले में 19 लोग मारे गये तथा 22 अन्य घायल हो गये। घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। ‘टोलो न्यूज’ के मुताबिक आज सुबह करीब 11 बजे  तीन हमलावर विश्वविद्यालय परिसर में घुस गये और गोलीबारी शुरू कर दी। हमला छह घंटे के बाद उस समय समाप्त हुआ जब तीनों हमलावर मारे गये।  पिछले 10 दिनों के भीतर शिक्षण संस्थान पर यह दूसरा हमला है। इससे पहले पिछले सप्ताह एक ट्यूशन सेंटर के पास हुए आत्मघाती हमले में 30 से अधिक लोग मारे गये थे। मृतकों में अधिकांश छात्र थे।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »