28 Mar 2024, 15:17:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका में कोविड-19 से अब तक 2.30 लाख से अधिक लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 1 2020 2:39PM | Updated Date: Nov 1 2020 2:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) से गंभीर रूप से जूझ रहे अमेरिका में इसके संक्रमण से 2.30 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में यह महामारी विकराल रूप ले चुकी है और अब तक 91 लाख से अधिक लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं।
 
अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियंिरग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 2,30,320 पहुंच गयी है जबकि संक्रमितों की संख्या 91 लाख को पार कर 91,11,013 हो गयी है। अमेरिका का न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी और कैलिफोर्निया प्रांत कोरोना से सबसे बुरी तरह प्रभावित है। अकेले न्यूयॉर्क में कोरोना संक्रमण के कारण 33,511 लोगों की मौत हुई है। न्यूजर्सी में अब तक 16,350 लोगों की इस महामारी के कारण मौत हो चुकी है।
 
कैलिफोर्निया में कोविड-19 से अब तक 17,656 लोगों की मौत हो चुकी है। टेक्सास में इसके कारण 18,464 लोग अब तक अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि फ्लोरिडा में कोविड-19 से 16,761 लोगों की जान गई है। इसके अलावा मैसाचुसेट्स तथा इलिनॉयस में करीब 10 हजार जबकि पेंसिल्वेनिया में कोरोना से आठ हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »