29 Mar 2024, 11:27:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अल साल्वाडोर में भूस्खलन - छह लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 31 2020 1:23PM | Updated Date: Oct 31 2020 1:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तेगुसीगालपा। मध्य अमेरिकी देश अल साल्वाडोर के नेजापा प्रांत में हुए भूस्खलन के कारण कम से कम छह लोगों की मौत हो गयी जबकि 30 से अधिक अन्य लापता हो गए। स्थानीय प्रशासन ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी। राष्ट्रपति कार्यालय ने एक वक्तव्य जारी कर बताया कि सैन साल्वाडोर ज्वालामुखी के नजदीक वाले इलाकों में हो रही भारी बारिश के कारण गुरुवार देर रात को भूस्खलन हुआ जिसमें करीब 50 घरों को नुकसान पहुंचा। वक्तव्य के मुताबिक आपातकालीन विभाग की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। अल साल्वाडोर के गृह मंत्री एवं राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा आयोग के अध्यक्ष मारियो डुरन ने बताया कि अब तक मलबे में से छह लोगों के शव बाहर निकाले जा चुके हैं। श्री डुरन के मुताबिक करीब 300 लोग राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »