मॉस्को। रूस के उप विदेश मंत्री ओलेग सिरोमोलोव ने टोक्यो ओलंपिक की तैयारियां कर रहे संगठनों और प्रभारी अधिकारियों पर रूसी साइबर हमले के ब्रिटेन के दावे का खंडन करते हुए कहा कि यह उसकी दयनीय राजनीतिक सोच को दर्शाता है। सिरोमोलोव ने यहां दिए एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘हम इस पर टिप्पणी कर कर थक गए है और इस तरह के बेबुनियादी आरोपों का कोई अंत नहीं होने वाला है।’’ सिरोमोलोव के अनुसार उन सभी के इस तरह के दावे उनकी ही राजनीतिक सोच को दर्शाता है।
उन्होंने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि इस तरह की विनाशकारी नीति वैश्विक समुदाय की अंतरराष्ट्रीय सूचना सुरक्षा को एक खुली, निष्पक्ष और लोकतांत्रिक प्रणाली बनाने के प्रयास को कमजोर करती है।’’ उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव के अनुसार किसी भी दावे को प्रासंगिक तकनीकी डेटा के साथ प्रमाणित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सामने आ रही समस्याओं के समाधान के लिए बातचीत करने की जरूरत है और हमने कईं बार इसकी पेशकश की है।