29 Mar 2024, 00:37:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में 28 तालिबानी आतंकवादी ढेर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 28 2020 5:58PM | Updated Date: Oct 28 2020 5:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में थलसेना एवं वायुसेना के संयुक्त अभियान के दौरान कम से कम 28 तालिबानी आतंकवादी मारे गये तथा नौ अन्य घायल हो गये। प्रांतीय पुलिस के प्रवक्ता नासिर बराकजायी ने बुधवार को बताया कि प्रांत के अरगंदाब जिले में जमीनी एवं हवाई हमलों के दौरान तालिबानी आतंकवादियों से भीषण मुठभेड़ हुयी। इस अभियान के दौरान 28 आतंकवादी मारे गये तथा नौ अन्य घायल हो गये। बराकजायी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने तालिबानी आतंकवादियों को अरगंदाब जिले के ताबिन और जॉय लाहौर इलाके से पीछे ढकलने में कामयाबी हासिल की। आतंकवादी फिलहाल माउंट बोलन इलाके में सुरक्षा बलों से घिरे हुए हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »