24 Apr 2024, 10:08:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

विश्व में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 3.96 करोड़ के पार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 18 2020 1:17PM | Updated Date: Oct 18 2020 1:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विश्वभर में कोरोना वायरस (कोविड-19) से 3.96 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं और इस महामारी से मरने वालों संख्या बढ़कर 11.09 लाख से अधिक हो गई है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार विश्व में कोरोना वायरस से अब तक 3.96 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 11.09 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई है।
 
इस वैश्विक महामारी से गंभीर रूप से जूझ रहे अमेरिका में संक्रमण से अब तक 2.19 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और 81.06 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुये हैं। भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 61,871 नये मामले दर्ज किये गये हैं और संक्रमितों की कुल संख्या अब 74.94 लाख हो गयी है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में इस समय कोरोना के कुल 7.83 लाख सक्रिय मामले हैं जबकि अब तक 65.97 लाख लोग इससे स्वस्थ हो चुके हैं।
 
ब्राजील में कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 52.24 लाख लाख से अधिक हो गयी है जबकि करीब 1.53 लाख से अधिक लोगों मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 13.76 लाख से अधिक हो गई है और 23,857 लोगों ने जान गंवाई है। वहीं अर्जेंटीना में कोविड-19 से अब तक 9.79 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 26,107 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक 9.52 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 28,803 लोगों ने जान गंवाई है। स्पेन में इस प्राण घातक वायरस की चपेट में अब तक 9.36 लाख से ज्यादा लोग आए हैं तथा 33,775 लोगों ने जान गंवाई है। फ्रांस में इसकी चपेट में अब तक 8.76 लाख से अधिक लोग आए हैं तथा 33,325 लोगों की मृत्यु हुई है। पेरू में कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है और यहां इस वायरस से अब तक 8.62 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 33,648 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
मेक्सिको में कोरोना से अब तक 8.47 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 86,059 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन में कोरोना से अब तक 7.08 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 43,669 लोगों की मौत हुई है। वहीं दक्षिण अफ्रीका में 7.08 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 18,408 लोगों की मृत्यु हुई है। ईरान में इस महामारी से 5.26 लाख से अधिक लोग संक्रमित है और 30,123 लोगों की मौत हो चुकी है। चिली में कोरोना से 4.90 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 13,588 लोगों की मौत हुई है। इराक में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4.23 लाख से पार हो गयी है और 10,198 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
यूरोपीय देश इटली में इस जानलेवा वायरस से 4.02 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 36,474 लोगों की मौत हुई है। बंगलादेश में संक्रमितों की संख्या 3.87 लाख से अधिक हो गई है और 5,646 लोगों की मौत हो चुकी है। जर्मनी में अब तक इस वायरस की चपेट में 3.64 लाख से अधिक लोग आए हैं तथा 9,785 लोगों की मौत हुई है। इंडोनेशिया में संक्रमितों की संख्या 3.57 लाख से अधिक हो गयी है तथा 12,431 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
फिलीपींस से कोरोना में अब तक 3.54 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 6,603 लोगों की मौत हुई है। तुर्की में इस महामारी से अब तक 3.45 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 9,224 लोगों की मौत हो चुकी है।  सऊदी अरब में भी कोरोना के 3.41 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं जबकि 5,165 लोगों की मौत हो चुकी हैं।
 
पाकिस्तान में कोरोना से अब तक 3.23 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 6,654 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस से इक्वाडोर में 12,375, बेल्जियम में 10,392, कनाडा में 9,782, बोलीविया में 8,463, नीदरलैंड में 6,797, मिस्र में 6,109, स्वीडन में 5,918, रोमानिया में 5,812, यूक्रेन 5,669, चीन में 4,739, ग्वाटेमाला में 3,515, पोलैंड में 3,524, होंडुरास में 2,563 और पनामा में 2,557 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »