20 Apr 2024, 13:12:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

फ्रांस में कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड 32,427 नये मामले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 18 2020 12:11PM | Updated Date: Oct 18 2020 12:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पेरिस। फ्रांस में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के रिकॉर्ड 32,427 नये मामले सामने आने के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,76,342 हो गयी है। फ्रांस के स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को यह जानकारी दी। इस दौरान फ्रांस में कोविड-19 से 90 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 33,392 हो गयी। इससे पहले फ्रांस में गुरुवार को कोरोना के रिकॉर्ड 30,621 नये मामले सामने आये थे। फ्रांस में कोरोना के 7,198 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है जिनमें से 1269 की हालत गंभीर बनी हुई है।
 
इस बीच, फ्रांस में कोरोना संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए शुक्रवार से राजधानी पेरिस समेत देश के कई बड़े शहरों में रात का कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। शहरों में कर्फ्यू रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक लागू होगा। कर्फ्यू का पालन करवाने के लिए करीब 12 हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति पर 135 यूरो का जुर्माना लगाया जायेगा। तीन से अधिक बार कर्फ्यू के नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति को छह महीने की जेल और उस पर 3750 यूरो का जुर्माना भी लगाया जायेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »