19 Apr 2024, 17:24:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मेक्सिको के पूर्व रक्षा मंत्री सल्वाडोर हिरासत में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 16 2020 3:19PM | Updated Date: Oct 16 2020 3:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेक्सिको सिटी। मेक्सिको के पूर्व रक्षा मंत्री सल्वाडोर सिनफ्यूगोस जेपाडा को अमेरिका के लॉस एजेंल्स हवाई अड्डे से हिरासत में ले लिया गया है। मेक्सिको के रक्षा मंत्री मार्सेलो एब्रार्ड ने गुरुवार देर रात ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया,‘‘अमेरिकी राजदूत क्रिस्टोफर लैंडौ ने मुझे बताया कि पूर्व रक्षा मंत्री जनरल सल्वाडोर सिनफ्यूगोस जेपाडा को कैलिफोर्निया राज्य के लॉस एंजिल्स के हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया है।’’ उन्होंने बताया कि पूर्व रक्षा मंत्री के विरुद्ध ओरोपों की घोषणा बाद में की जाएगी। गौरतलब है कि जेपाडा ने मेक्सिको रक्षा मंत्रालय का कार्यभार वर्ष 2012- 2018 के बीच संभाला था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »