19 Apr 2024, 13:24:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

विश्व में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 3.89 करोड़ के पार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 16 2020 1:56PM | Updated Date: Oct 16 2020 1:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विश्वभर में कोरोना वायरस (कोविड-19) से  3.89 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं और इस महामारी से मरने वालों संख्या बढ़कर 10.98 लाख से अधिक हो गई है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार विश्व में कोरोना वायरस से अब तक 38,918,634 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 10,98,268 लोगों की मौत हुई है।
 
इस वैश्विक महामारी  से गंभीर रूप से जूझ रहे अमेरिका में संक्रमण से अब तक 2,17,700 लोगों की मौत हो चुकी है और 7,979,885 लोग संक्रमित हुये हैं। भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान  कोरोना के 63,371 नये मामले दर्ज किये गये हैं और संक्रमितों की कुल संख्या अब  73,70,478 हो गयी है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में इस समय कोरोना के कुल 8,04,528 सक्रिय मामले हैं जबकि अब तक 64,53,779 लोग इससे स्वस्थ हो चुके हैं।
 
ब्राजील में कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 51.69 लाख से अधिक हो गयी है जबकि करीब 1.52 लाख से अधिक लोगों मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 13.46 लाख से अधिक हो गई है और 23,350 लोगों ने जान गंवाई है। वहीं अर्जेंटीना में कोविड-19 से अब तक 9.49 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 25,342 लोगों की मौत हो चुकी है। कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक 9.36 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 28,457 लोगों ने जान गंवाई है।
 
स्पेन में इस प्राण घातक वायरस की चपेट में अब तक 9.21 लाख से ज्यादा लोग आए हैं तथा 33,553 लोगों ने जान गंवाई है। पेरू में कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है और यहां इस वायरस से अब तक 8.59 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 33,577 लोगों की मौत हो चुकी है। फ्रांस में इसकी चपेट में अब तक 8.50 लाख से अधिक लोग आए हैं तथा 33,146 लोगों की मृत्यु हुई है।
 
मेक्सिको में कोरोना से अब तक 8.34 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 85,285 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं दक्षिण अफ्रीका में 6.98 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 18,309 लोगों की मृत्यु हुई है। ब्रिटेन में कोरोना से अब तक 6.76 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 43,383 लोगों की मौत हुई है। ईरान में इस महामारी से 5.17 लाख से अधिक लोग संक्रमित है और 29,605 लोगों की मौत हो चुकी है। चिली में कोरोना से 4.86 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 13,434 लोगों की मौत हुई है।
 
इराक में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4.16 लाख से पार हो गयी है और 10,086 लोगों की मौत हो चुकी है। बंगलादेश में संक्रमितों की संख्या 3.84 लाख से अधिक हो गई है और 5,608 लोगों की मौत हो चुकी है। यूरोपीय देश इटली में इस जानलेवा वायरस से 3.81 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 36,372 लोगों की मौत हुई है। जर्मनी में अब तक इस वायरस की चपेट में 3.52 लाख से अधिक लोग आए हैं तथा 9,739 लोगों की मौत हुई है।
 
इंडोनेशिया में संक्रमितों की संख्या 3.49 लाख से अधिक हो गयी है तथा 12,268 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलीपींस से कोरोना में अब तक 3.48 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 6,497 लोगों की मौत हुई है। तुर्की में इस महामारी से अब तक 3.42 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 9,080 लोगों की मौत हो चुकी है। सऊदी अरब में भी कोरोना के 3.41 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं जबकि 5,127 लोगों की मौत हो चुकी हैं।
 
पाकिस्तान में कोरोना से अब तक 3.21 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 6,621 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस से इक्वाडोर में 12,306, बेल्जियम में 10,327, कनाडा में 9,756, बोलीविया में 8,407, नीदरलैंड में 6,749, मिस्र में 6,088, स्वीडन में 5,910, रोमानिया में 5,674, यूक्रेन 5,549, चीन में 4,739, ग्वाटेमाला में 3,453, पोलैंड में 3,308, होंडुरास में 2,552 और पनामा में 22,529 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »