25 Apr 2024, 04:21:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

फ्रांस में कोरोना के रिकॉर्ड 30,621 नये मामले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 16 2020 1:08PM | Updated Date: Oct 16 2020 1:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पेरिस। फ्रांस में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) के रिकॉर्ड 30,621 नये मामले सामने आये हैं। इससे पहले 10 अक्टूबर को कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 26,896 नये मामले सामने आये थे। फ्रांस में कोरोना वायरस के मामले 809,684 पहुंच गये हैं। इस दौरान कोरोना वायरस से 88 और लोगों की मौत हुई है जिसके बाद इस महामारी से मरने वालों की संख्या 33,125 हो गई है। इस बीच फ्रांस के प्रधानमंत्री जीन कैस्टेक्स ने कहा, ‘‘निश्चित रूप से स्थिति और खराब होती जा रही है।
 
फ्रांस में कोरोना वायरस के मद्देनजर लगाये गये आपातकाल को शनिवार को 30 दिन हो जाएंगे। कैस्टेक्स ने साप्ताहिक प्रेस सम्मेलन में संवाददताओं से कहा कि अगर संसद अनुमति देती है तो कोरोना वायरस से निपटने के लिए अधिकारियों की दी गई अतिरिक्त शक्ति की अवधि को आगे बढ़ा दिया जाएगा। फ्रांस में महामारी को फैलने से रोकने के प्रयास के तहत पेरिस और अन्य आठ मुख्य शहरों में रात को नौ बजे से लेकर सुबह छह बजे तक कर्फ्यू लगाया गया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »