20 Apr 2024, 13:26:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

विश्व के कई देशों में फिर तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना के मरीज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 15 2020 12:45PM | Updated Date: Oct 15 2020 1:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन/रियो डि जेनेरो/नई दिल्ली। विश्व के कई देशों में कोरोना वायरस (कोविड-19) के मामले फिर तेजी बढ़ रहे हैं और दुनिया में संक्रमितों का आंकड़ा 38,441,934 पहुंच गया है जबकि 10,91,945 लोगों की इससे मौत हो चुकी है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियंिरग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार विश्व में अब तक कोरोना वायरस से 38,441,934 लोग संक्रमित हो चुके है और 10,91,945 लोगों की मौत हुई है।
 
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से गंभीर रूप से जूझ रहे अमेरिका में संक्रमण से अब तक 216,858 लोगों की मौत हो चुकी है और 79,16,118 लोग संक्रमित हुये हैं। कोरोना मृतकों के मामलों में मेक्सिको अमेरिका के बाद दूसरे नम्बर पर है। यहां 84 हजार से अधिक लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
 
भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना के 67,708 नये मामले दर्ज किये गये हैं और संक्रमितों की कुल संख्या अब 73,07,097 हो गयी है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से गुरूवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में इस समय कोरोना के कुल 81,23,90 सक्रिय मामले हैं जबकि अब तक 63,83,441 लोग इससे ठीक हो चुके हैं।
 
ब्राजील में कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 51.40 लाख से अधिक हो गयी है जबकि करीब 1.51 लाख से अधिक लोगों मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 13.32 लाख से अधिक हो गई है और 23,069 लोगों ने जान गंवाई है। वहीं अर्जेंटीना में कोविड-19 से अब तक 9.31 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 24,921 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक 9.30 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 28,306 लोगों ने जान गंवाई है। स्पेन में इस प्राण घातक वायरस की चपेट में अब तक 9.08 लाख से ज्यादा लोग आए हैं तथा 33,413 लोगों ने जान गंवाई है। पेरू में कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है और यहां इस वायरस से अब तक 8.53 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 33,419 लोगों की मौत हो चुकी है।
मेक्सिको में कोरोना से अब तक 8.30 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 84,898 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
वहीं फ्रांस में इसकी चपेट में अब तक 8.20 लाख से अधिक लोग आए हैं तथा 33,058 लोगों की मृत्यु हुई है। दक्षिण अफ्रीका में 6.96 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 18,151 लोगों की मृत्यु हुई है। ब्रिटेन में कोरोना से अब तक 6.57 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 43,245 लोगों की मौत हुई है। ईरान में इस महामारी से 5.13 लाख से अधिक लोग संक्रमित है और 29,349 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
चिली में कोरोना से 4.85 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 13,415 लोगों की मौत हुई है। इराक में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4.13 लाख से पार हो गयी है और 10,021 लोगों की मौत हो चुकी है। बंगलादेश में संक्रमितों की संख्या 3.82 लाख से अधिक हो गई है और 5,593 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
यूरोपीय देश इटली में इस जानलेवा वायरस से 3.72 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 36,289 लोगों की मौत हुई है। फिलीपींस से कोरोना में अब तक 3.46 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 6,449 लोगों की मौत हुई है।
 
इंडोनेशिया में संक्रमितों की संख्या 3.44 लाख से अधिक हो गयी है तथा 12,156 लोगों की मौत हो चुकी है। जर्मनी में अब तक इस वायरस की चपेट में 3.41 लाख से अधिक लोग आए हैं तथा 9,710 लोगों की मौत हुई है। सऊदी अरब में भी कोरोना के 3.40 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं जबकि 5,108 लोगों की मौत हो चुकी हैं। तुर्की में इस महामारी से अब तक 3.40 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 9,014 लोगों की मौत हो चुकी है। पाकिस्तान में कोरोना से अब तक 3.20 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 6,614 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
कोरोना वायरस से इक्वाडोर में 12,264, बेल्जियम में 10,278, कनाडा में 9,719, बोलीविया में 8,377, नीदरलैंड में 6,689, मिस्र में 6,077, स्वीडन में 5,907, रोमानिया में 5,601, यूक्रेन 5,365, चीन में 4,739, ग्वाटेमाला में 3,430, पोलैंड में 3,217, होंडुरास में 2,528 और पनामा में 2,519 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »