17 Apr 2024, 02:03:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इस देश में तेजी से फैल रहा है कोरोना - फिर लगाया गया कर्फ्यू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 15 2020 12:38PM | Updated Date: Oct 15 2020 12:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पेरिस। फ्रांस के इमैनुएल मैक्रोन ने कोरोना के प्रकोप को रोकने के लिए शुक्रवार से देश में कर्फ्यू लगाये जाने की घोषणा की है। शहरों में कर्फ्यू रात नौ बजे से सुबह 6 बजे तक लागू होगा। मैक्रोन ने एक टेलीविजन साक्षात्कार में कहा - कर्फ्यू इले-डी-फ्रांस क्षेत्र और आठ महानगरीय क्षेत्र - ग्रेनोबल, लिले, रूयन, लियोन, ऐक्स-मार्सिले, सेंट-इटियेन, टूलूज, मोंटेनेलियर और रूएन पर लागू होगा।’’  उन्होंने कहा, ‘‘फ्रांस कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर में प्रति दिन औसतन संक्रमण के 20,000 नए मामले सामने आ रहे है। ‘‘
 
हम अब ऐसे चरण में प्रवेश कर चुके हैं, जहां इसे हर हाल में रोकना होगा।’’ उन्होंने कहा कि पूरे देश को फिर से बंद करना ‘असंगत’ होगा , इसलिए कर्फ्यू एक ‘उचित’ उपाय है। उन्होंने कहा, ‘‘ स्थिति नियंत्रण में है, हम ऐसी स्थिति में हैं, जो चिंताजनक है और दहशत नहीं आना चाहिए हैं। हमने शुरुआती लहर से बहुत कुछ सीखा है।’’ उन्होंने कहा कि कर्फ्यू के दौरान रात नौ से सुबह छह बजे के बीच यातायात पर प्रतिबंध नहीं है, लेकिन यात्रा को सीमित  किया जाएगा। उन्होंने कहा, हमें सभी क्षेत्रों में काम करने में सक्षम होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जीन कैस्टेक्स शीघ्र ही संवाददाता सम्मेलन को इन उपायों के बारे में जानकारी देंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »