29 Mar 2024, 07:51:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रूस ने सर्बिया, क्यूबा और जापान के लिये हवाई यात्रा शरू करने का लिया फैसला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 15 2020 12:35AM | Updated Date: Oct 15 2020 12:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। रूस ने कोरोना वायरस महामारी के कारण अपनी स्थगित हवाई यात्रा सेवा को पुन: शुरू करने का फैसला लिया है। कोरोना वायरस प्रतिक्रिया केंद्र ने बुधवार को एक बयान में कहा कि रूसी सरकार के अध्यक्ष मिखाइल मिशुस्टिन ने प्रतिक्रिया केंद्र के निर्णयों को ध्यान में रखते हुये एक आदेश पर हस्ताक्षर किये हैं। इसके तहत सर्बिया, क्यूबा तथा जापान की उड़ानों को फिर से शुरू किया जायेगा। 
 
प्रतिक्रिया केंद्र के मुताबिक एक नवंबर से रूस के मॉस्को से सर्बिया के बेल्ग्रेड तथा मॉस्को से क्यूबा के केयो कोको और सैंटा क्लारा के हफ्ते में दो उड़ानें और मॉस्को से टोक्यो और व्लादिवोस्तोक से टोक्यो के लिये हफ्ते में तीन उड़ानों का परिचालन शुरू होगा। इसके अलावा स्विट्जरलैंड, मालदीव, संयुक्त अरब अमीरात और बेलारूस के लिये उड़ानों की संख्या में वृद्धि की जायेगी और इन देशों के अंदर नये गंतव्यों के लिये उड़ानों का संचालन किया जायेगा। प्रतिक्रिया केंद्र ने कहा कि हवाई यात्रा फिर से शुरू करने के लिये देशों की सूची का विस्तार करने के लिये रूस का प्रयास जारी है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »